Tuesday, September 26, 2023
होम हरियाणा अमरिंदर, खट्टर और सुखबीर ने अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया

अमरिंदर, खट्टर और सुखबीर ने अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया

navbharattimes | 07-05-2021 09:39

चंडीगढ़, छह मई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। अजीत सिंह (82) का बृहस्पतिवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया जहां उनका कोविड-19 संक्रमण का उपचार चल रहा था। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। शोक संदेश में अमरिंदर सिंह ने अजीत सिंह को ‘किसानों का मसीहा' बताया जिन्होंने कृषकों की भलाई के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभायी। उन्होंने कहा, ‘‘