Friday, June 09, 2023
होम मनोरंजन खूबसूरती की मिसाल थीं 22 साल की एक्ट्रेस Sahana, जन्मदिन पर हुई मौत; मां बोली- 'पति ने दी थी मारने की धमकी!'

खूबसूरती की मिसाल थीं 22 साल की एक्ट्रेस Sahana, जन्मदिन पर हुई मौत; मां बोली- 'पति ने दी थी मारने की धमकी!'

News 18 | 14-05-2022 12:30

मलयालम मॉडल और एक्ट्रेस सहाना (Sahana) 12 मई की रात रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गईं. अभिनेत्री का इस दिन 22वां जन्मदिन था लेकिन उसी रात को कोझीकोड के घर में उनका शव मिला. सूचना मिलते ही पुलिस ने सहाना के पति सज्जाद को हिरासत में लिया है और मामले की जांच चल रही है. सहाना दिखने में बहुत खूबसूरत थीं और यहां हम आपको उनकी कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं.